कासगंज में समीक्षा बैठक, किसानों की समस्याओं पर प्रदर्शन का ऐलान युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय।
कासगंज में 11 मार्च, बुधवार को गढ़ी कार्यालय में युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कासगंज तहसील के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में जनपद के किसानों की समस्याओं को लेकर 13 मार्च, शुक्रवार को कासगंज तहसील में विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
यह धरना प्रदर्शन विशेष रूप से जमीनों के माफियाओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए किया जाएगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।
युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान ने बताया कि कासगंज तहसील में किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अब जागरूक हो चुके हैं और एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक राघव, राष्ट्रीय सचिव संजू नायक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीपाल वेद जी, राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा पिंकी, प्रदेश महासचिव अखिल ठाकुर, मनीष कुमार, जिला महासचिव नंदकिशोर यादव, रघुवर दयाल, सतवीर भारती, राजीव मौर्या, जिला महामंत्री चंद्रभान, विजय लोधी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंज
Raftaar Media | सच के साथ