logo

महिलाएं लोकतंत्र और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी : पर्ल चौधरी

 

 

फतह सिंह उजाला / गुरुग्राम। महिलाएं लोकतंत्र और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी  हैं। महिलाओं के बिना लोकतंत्र अधूरा है और समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बदलते समय और जरूरत को देखते हुए महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। यह समाज के लिए अच्छा संदेश है। क्योंकि जब महिला और पुरुष समान रूप से समाज में आगे आकर काम करेंगें तो निश्चित ही समाज और देश तरक्की की राह पर जाएगा। महिला सशक्तिकरण केवल महिला का अधिकार नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। यह दिन हमें महिलाओं के अद्भुत योगदान और उनके संघर्षों को याद दिलाता है। नारी कभी कमजोर नहीं होती, बस उसका संघर्ष अलग होता है। यह बात हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने महिला दिवस के उपलक्ष पर अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही । इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस शहरी उपाध्यक्ष सीमा हुड्डा कटारिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डाबर के द्वारा की गई।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने कहा महिला दिवस भी सिर्फ महिलाओं के लिए जश्न का दिन नहीं है। बल्कि यह समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि महिलाओं के बिना कोई समाज पूरा नहीं होता। उनके योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए कांंग्रेस संगठन का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें पार्टी ने प्रदेश स्तर पर कमान सौंपी है। सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं को आने का भी उन्होंने आह्वान किया।


कांग्रेस ने सदा ही मातृशक्ति का विशेष सम्मान किया

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर उस महिला को उनका सेल्यूट है, जो संघर्षों के बीच मजबूती से खड़ी है। समाज में अपना एक अलग मुकाम बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए हमेशा मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहीं पर्ल चौधरी की नेतृत्व क्षमता को संगठन ने पहचानकर प्रदेश महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने सदा ही मातृशक्ति का विशेष सम्मान किया है। शीर्ष नेतृत्व में सोनिया गांधी जी, प्रियंका गांधी जी देश की महिलाओं के सम्मान में हमेशा अग्रणी रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति, रक्षा, व्यापार समेत हर क्षेत्र में अब महिलाओं की भागीदारी हो चुकी है।

महिला सशक्तिकरण ही समाज की असली नींव

कार्यक्रम की संयोजक सीमा हुड्डा कटारिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही समाज की असली नींव है। जब महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित होंगी, तभी समाज प्रगति करेगा। उनकी ताकत से परिवार मजबूत होता है और राष्ट्र की उन्नति सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस सुनीता सहरावत, मेयर प्रत्याशी रही सीमा पाहुजा, महिला शहरी जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, ओबीसी जिला अध्यक्ष सनी यादव, एससी जिला अध्यक्ष राजकुमार, महिला कांग्रेस महासचिव रेखा दहिया, सूबे सिंह यादव, मुकेश डागर कोच, भजन लाल, हरकेश प्रधान, राजीव यादव, अमन प्रजापति, सतीश सांगवान, कार्तिक गहलोत, पार्षद प्रवीण, अश्विनी चौहान, सुनील मिलकपुर, मिंटो शास्त्री खरखड़ी, विजयपाल, महावीर रंगा, सुशील सहरावत, धर्मेन्द्र मिश्रा, रमेश कुमार, मनोज आहुजा, डेविड गुज्जर, लोकेश कौशिक, रमाकांत शर्मा, छोटे लाल, रेखा यादव, रविन्द्र तिघरा, महावीर कन्हई, लोहित यादव, शमीम खान, अब्दुल मलिक, मास्टर महेंद्र सैन, प्रतीक यादव, रुचिका मल्होत्रा, मनीषा कौशिक, पूनम सोढ़ी, विमला देवी, मंजू सुनील चौहान, भूपेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS