logo

कांड्रा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर, 6 मरीजों की पहचान, 11 मार्च को होगा ऑपरेशन

 

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें कुल 15 मरीजों ने भाग लिया।जांच के दौरान 6 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जबकि अन्य मरीजों को चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक परामर्श दिया गया। चयनित मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन 11 मार्च को कराया जाएगा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आंखें भगवान का अनमोल वरदान हैं। जब आंखों की रोशनी खतरे में पड़ जाती है तो महंगे इलाज का खर्च गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। ऐसे में आनंद मार्ग द्वारा चलाया जा रहा यह सेवा कार्य गरीब और असहाय लोगों के लिए आशा की किरण साबित हो रहा है। इसी क्रम में आज 5 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन भी कराया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विवेक केडिया, अनिमा घोष, जेमा गोप तथा आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से गोपाल बर्मन, बसंत राम देव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश और पीयूष आनंद का सराहनीय योगदान रहा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS