डॉ विभूति सिंह/भागलपुर

पुलिस ने "स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर" विशेष महाअभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईशाकचक थाना पुलिस ने 28 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ईशाकचक थाना को गुप्त सूचना मिली कि बौंसी पुल स्थित इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के समीप अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री हो रही है।सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 एवं ईशाकचक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम जब इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से उसे खदेड़कर पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 28 ग्राम स्मैक एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष कुमार पिता-दिनेश चौधरी, सा0-रामसर कुम्हारटोली, थाना-तातारपुर, जिला-भागलपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं छापेमारी दल में
पुलिस अवर निरीक्षक सह-थानाध्यक्ष आलोक कुमार,सुजान अली, प्रिंस कुमार सहित सशस्त्र बलों की भूमिका सराहनीय रहा।पुलिस ने बताया कि स्मैक की तस्करी के नेटवर्क को खंगालने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।