मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला दिवस पर झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं
रांची: होली के छुट्टी के बाद सोमवार को झारखंड विधानसभा में बजट सत्र प्रारंभ हो गई है। इस बीच विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की मौके पर सीएम ने सभी महिला सदस्यों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा महिला विधायकों को किया गया सम्मानित*
मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी महिला सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है और झारखंड सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सशक्त होकर आगे बढ़ सकें।
*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला विधायकों की तस्वीर खींच सोशल मीडिया में बधाई दिया*
बता दे, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महिला विधायकों से मुलाकात की इस दौरान सीएम की अनोखी तस्वीर चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल में पोस्ट की है जिसमें वे खुद सभी महिला विधायकों की तस्वीर लेते हुए नजर आ रहे हैं उस तस्वीर के साथ उन्होंने
*महिलाओं के उत्थान को लेकर हुई चर्चा*
इस दौरान विधानसभा की महिला सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने राज्य में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी साझा किए।बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
Raftaar Media | सच के साथ