logo

जल योजना में गड़बड़ी का आरोप, जांच के आदेश

 बगहा / मोहम्मद इम्तियाज  :बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने आज सदन में अपने क्षेत्र की नल-जल योजना को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कुल 53 पंचायतें हैं, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत नल-जल योजनाएं फेल साबित हुई हैं, जबकि केवल 30 प्रतिशत योजनाएं ही सही ढंग से कार्य कर रही हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि कई वार्डों में आज तक नल-जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला है।
उन्होंने पीएचडी विभाग के कर्मियों पर लूट-खसोट और अनियमितता का भी आरोप लगाया तथा योजनाओं की गुणवत्ता और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए। 
इस पर संबंधित मंत्री ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की पूर्ण रूप से जांच कराई जाएगी और यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS