उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पीड़िता ने लगाया गांव के दो लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप ,पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट धर्मेन्द्र द्विवेदी।लोकेशन मुंडेरवा बस्ती/उत्तर प्रदेश के बस्ती में नित्यकर्म के लिए बाहर गयी किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और गाली गुत्ता देते हुए दौड़ा लेने के मामले मे किशोरी की मां की तहरीर पर मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमादर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
बीते 28 फरवरी की रात 08बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव कि किशोरी गांव के बाहर शौच के लिए गयीं थी।आरोप है कि गांव के सतीश और रोहन उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए छेड़खानी की नियत से दौड़ा लिये।किशोरी उनसे बचने के लिए सरसों के खेत में छिप गयीं तो दोनों वहां बाहर खड़े होकर गालियां देने लगे।उनके चले आने के बाद लड़़की अपने घर आकर सारी बात अपनी मां से बतायी।लड़की की मां ने इस बात की लिखित शिकायत मुंडेरवा थाने में करके उपरोक्त दोनों लड़को के खिलाफ मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा78(1)एंव352में मुकदमादर्ज कर जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के मां की तहरी के आधार पर दोनों आरोपियों पर मुकदमादर्ज कर लिया गया है,और इसकी जांच करायी जा रही है।
Raftaar Media | सच के साथ