डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 ग्राम स्मैक और 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।नवगछिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाईल से भागलपुर जाने वाली रोड में पश्चिम तरफ एक बगीचे के समीप एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा है।सूचना के आलोक में नवगछिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भोला कुमार पिता-रामस्वरूप मंडल, सा०-तेतरी वार्ड नं०-04, थाना-नवगछिया, जिला-भागलपुर को कुल-04 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।इस संबंध में नवगछिया थाना कांड सं०-327/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर स्मैक की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।पुलिस जिला नवगछिया के अधिकारियों ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।