logo

पुलिस ने माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जागरूक

गांडेय:राजु मंडल:​ पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में फैल रही 'बच्चा चोर' की भ्रामक अफवाहों को रोकने के लिए गांडेय अंचल पुलिस अब पूरी तरह से रेस हो गई है। अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गोस हुसैमी व पुलिसबल द्वारा विभिन्न गांवों और हाट-बाजारों में माइकिंग (उद्घोषणा) के जरिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
​अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
​पुलिस ने माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई भी घटना सत्य नहीं है। यह महज कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई गई अफवाह है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया व्ट्सश्यप /फेसबुक या मौखिक रूप से ऐसी झूठी खबरें फैलाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की ​किसी भी अनजान व्यक्ति को देखते ही हिंसक न हों।
​यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।
​भीड़ इकट्ठा कर किसी की पिटाई करना कानूनी अपराध है; कानून को अपने हाथ में कतई न लें।
​दहशत का माहौल खत्म करने की कोशिश करें,
​बता दें कि इन अफवाहों के कारण ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना हुआ था, जिससे राहगीरों और बाहरी फेरीवालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की इस पहल से आम जनता ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS