अजीत कुमार / दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में समाप्त हुए सीजेपी (CJP) आंदोलन के बाद अब एक नए आंदोलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परशुराम दल ने 17 अगस्त से आरक्षण के विरोध में देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

इसी सिलसिले में परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और प्रस्तावित आंदोलन के लिए आवश्यक अनुमति का अनुरोध किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान गंगाधर शर्मा ने आरक्षण व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे देशहित के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि संगठन 17 अगस्त से व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा और सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। हालांकि, प्रशासन की ओर से अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय प्रक्रिया जारी है।