आंधी की चपेट में आकर युवक की मौत
पूर्वी चम्पारण जिले के अरेराज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मलाही ग्राम के वार्ड नं- 8 निवासी जय भगवान पांडे के पुत्र रौनक कुमार (20) की बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर आंधी बहने के दौरान रेल पटरी क्रॉस करने के क्रम में आंधी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बापूधाम मोतिहारी रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि रौनक कुमार अपने पिता का एकमात्र पुत्र था, जिसकी आज रेल की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक के पिता जय भगवान पांडे ने बताया कि उनका बेटा रौनक कुमार अपने दोस्तों के साथ बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर घूमने आया था, जहां आंधी बहने के दौरान वह रेल पटरी क्रॉस करने लगा और आंधी की चपेट में आ गया। इस घटना की जांच के लिए रेलवे पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Raftaar Media | सच के साथ