logo

राजनगर के टांगरजोरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सशक्त बनने का दिया संदेश

 

सरायकेला: राजनगर प्रखंड के केंदमुण्डी पंचायत अंतर्गत टांगरजोरा गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एडेंट सामाजिक कल्याण संगठन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 50 से अधिक महिलाओं सहित गांव की अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समानता, महिला शक्ति, समाज और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए भी प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज और परिवार में उनकी भूमिका को सम्मान और पहचान दिलाना था। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS