सहरसा:̤ चिड़ैया पुलिस ने अवैध चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,25 लीटर शराब किया गया बरामद
सिमरी बख्तियारपुर/सहरसा। चिड़ैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से करीब 25 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को सहरसा न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में ̤चिड़ैया थानाध्यक्ष कुंदन सहनी ने बताया कि शनिवार देर रात से ही गश्ती दल द्वारा क्षेत्र में वाहन जांच व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में रविवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर की और शराब लेकर जा रहा है।सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भागने लगा, जिसे वहां मौजूद पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर तस्कर के पास रखे प्लास्टिक के गैलन से 25 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन चौधरी, पिता शंकर चौधरी, निवासी घोरमाहा, थाना चिड़ैया, जिला सहरसा बताया। पुलिस ने शराब जब्त कर तस्कर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगी।
Raftaar Media | सच के साथ