पूजा करने आए श्रद्धालुओं को पांच पुलिसकर्मियों ने मिलकर जमकर किया पिटाई ,एसपी ने पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड
आशीष कुमार मुखर्जी /रामगढ़ : देश के प्रसिद्ध सिद्दीपीठ रजरप्पा में परिवार समेत पूजा करने आये एक युवक के साथ पांच पुलिस कर्मियों ने जमकर मारपीट किया । इस वीडियो के वायरल होते ही आम लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है । वहीं पुलिस विभाग और राज्य की शासन व्यवस्था पर भी उंगली उठ रही है । बताते चले रविवार 8 फरवरी को मां छिन्नमस्तके मंदिर रजरप्पा में पूजा के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी । जिसको लेकर पुलिस व्यवस्था में लगी रही । किसी बात पर मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे चार आरक्षी और एक होमगार्ड के जवान ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी । उनके पुत्री और पत्नी भी चीखती चिल्लाती रही
परंतु पुलिसकर्मियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी । घटना की वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की शासन व्यवस्था और पुलिस की कार्य शैली पर गंभीर सवाल उठने लगे । वही मामले को लेकर रामगढ़ एसपी अजय कुमार स्वयं सोमवार को मंदिर परिक्षेत्र पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई करते हुए यू पुलिसकर्मी आरक्षी श्यामलाल महतो , राधेश्याम कुजूर ,बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन को निलंबित कर दिया और गृह रक्षक सिकंदर यादव को कार्य से विमुक्त कर दिया । मौके पर एसपी अजय कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया ।
Raftaar Media | सच के साथ