अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन जामताड़ा ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रह
जामताड़ा / दिनबंधु राउत:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन, जामताड़ा के सहयोग से मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्लड बैंक, जामताड़ा परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, जामताड़ा सदर का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी सह ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. निलेश कुमार ने शिविर का उद्घाटन करते हुए रक्तदान को महान मानवीय सेवा बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाली मातृशक्ति की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता प्रेरणादायक है। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल लगभग 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर कई महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जबकि कुछ लोगों ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदाताओं में सुमन कुमार, प्रणव कुमार घोष, रितुपर्णा बल, सौरव मंडल, सुलेखा कुमारी, दीपेश पाल, प्रशांत सिंह, कार्तिक कुमार, शोभना चंद्र, बरनाली दत्त, ऋषिका सिंह, नीरू सिंह, अनीश रंजन, आकाश घोष, नवीन सिंह, नीलम भारती, अंकित कुमार भैया, पिंटू चक्रवर्ती और आदित्य कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।मौके पर नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाली सभी महिलाओं एवं अन्य रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन में कुणाल किशोर, लारेब खान, अभिषेक दुबे, आकाश साव, मोनू साव, संजय कुमार माहतो, वरुण कुमार, रोनित विश्वास, उत्पल मंडल, रोहित ओझा, राजा रमन भैया सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
Raftaar Media | सच के साथ