जनपद बस्ती में बहू व बेटियों को जागरुक किये जाने हेतु बस्ती पुलिस द्वारा जारी किया गया बहू बेटी सम्मेलन के माह मार्च 2026 का थानावार रोस्टर
लोकेशन बस्ती: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज - 5.0 अभियान के अंतर्गत मुथा अशोक जैन, अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर एवं संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के मार्गदर्शन में जनपद बस्ती के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा प्रत्येक माह का रोस्टर बनाकर बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय आशा बहुएं, समूह सखी, महिला चौकीदार, मिशन शक्ति केन्द्र की महिला टीम के साथ गांव की बहू-बेटियों से संपर्क कर एक जगह एकत्र कर उनको सरकार द्वारा चलाई गई समस्त योजनाओं एवं मिशन शक्ति से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करते हुए घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसके निराकरण में सहयोग प्रदान किया जा रहा है । इसी क्रम में बहू एवं बेटियों को जागरुक करने हेतु बस्ती पुलिस द्वारा माह मार्च -2026 में प्रत्येक रविवार को आयोजित किये जाने वाले बहू बेटी सम्मेलन का थानावार रोस्टर जारी किया गया है, जिससे गांव के बहू व बेटियों को और अधिक संख्या में जागरुक किया जा सके ।
Raftaar Media | सच के साथ