थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की सख्ती से अपराधियों में खलबली
दीपचंद्र दीक्षित /अमृतपुर/फर्रुखाबाद। थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की तैनाती के बाद अपराधियों में खलबली मच गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसती नजर आ रही है। वहीं, पुलिस की इस सख्ती से घबराए कुछ लोग थाना अध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश रचने में भी जुटे बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद से ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस की सक्रियता के चलते कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है और अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त भी तेज कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना अध्यक्ष की सख्ती के कारण क्षेत्र में चोरी, झगड़े और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। आम नागरिकों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। यही कारण है कि ईमानदारी से काम कर रही पुलिस की छवि खराब करने के लिए कुछ असामाजिक तत्व अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि क्षेत्र के जागरूक नागरिकों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है और पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अपराधियों में खौफ साफ दिखाई दे रहा है। लोगों ने भरोसा जताया कि थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम आगे भी इसी तरह सक्रिय रहकर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखेगी।
ग्रामीणों और व्यापारियों ने भी उम्मीद जताई है कि पुलिस की इसी सक्रियता से अपराधियों पर लगातार दबाव बना रहेगा और क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहेगा।
Raftaar Media | सच के साथ