अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
रिपोर्ट रोहित कुमार/बिजनौर: बिजनौर मे खालिद और तालिब बंधुओं पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी है। अब इसी क्रम में इनकी अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कुछ दिन पहले ही इनके स्टोन क्रशर पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया था।
सोमवार की शाम एसडीएम सदर रितू चौधरी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला दारानगर गंज रोड पर पहुंचा। यहां पर गाटा संख्या 3291 व 3292 में अभिलेखों में शहजाद, शमशाद अहमद आदि के नाम दर्ज भूमि पर बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराया गया। साथ ही गाटा संख्या 3196 व 3197 में इरशाद अहमद, मो. खालिद, मो. तालिब, मो. आबिद, मो. आदिल तथा महदूबा के नाम दर्ज भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी गिरा दिया गया। गांव शहबाजपुर खाना में भी इरशाद अहमद के नाम दर्ज भूमि पर बसाई जा रही कॉलोनी को भी बुलडोजर चलाया गया। ग्राम फतेहपुर नौआबाद में भी यहां भी नौ गाटों में विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई।बता दें कि जुलाई 2025 को भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर खालिद बंधुओं ने हमला कर दिया था। यह मामला सीएम योगी के दरबार तक पहुंचा। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के इस मामले को लेकर पांच बार सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। पिछले दिनों मुलाकात के बाद शासन ने बिजनौर प्रशासन से जवाब तलब कर लिया था, जिसके बाद तालिब बंधुओं के स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया था। साथ ही आरा मशीन, प्लाईवुड फैक्टरी पर भी कार्रवाई की गई थी।
बाइट :-रितु चौधरी सदर SDM बिजनौर
Raftaar Media | सच के साथ