केंद्र सरकार पर कल्याण बनर्जी का हमला, बोले बंगाल में 250 से ज्यादा सीट जीतेगी तृणमूल, भाजपा 30 के नीचे
हुगली। हुगली श्रीरामपुर सांगठनिक युवा तृणमूल कांग्रेस की पहल पर निकाली गई बाइक रैली में तृणमूल कांग्रेस के सांसद Kalyan Banerjee ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। रैली में शामिल होकर उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में All India Trinamool Congress 250 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री के रूप में Mamata Banerjee ही चौथी वार जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा 30 सीटों के नीचे सिमट जाएगी। सभा से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi को जुमलेबाज बताते हुए निशाना साधा। ब्रिगेड की सभा के अगले दिन ही चुनाव की घोषणा की संभावना पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह जुमला राज चला रही है, उससे सब कुछ साफ हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन दाखिल होने तक एसआईआर का काम चलता रहेगा, उसके बाद क्या होगा यह अंततः Supreme Court of India तय करेगा। सांसद ने यह भी कहा कि गुजरात में गुंडागर्दी की राजनीति करके ही Narendra Modi और Amit Shah सत्ता में आए थे। अब पूरे देश में अपने समर्थकों के जरिए अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। श्रीरामपुर के सांसद ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें वेस्ट प्राइम मिनिस्टर भी कहा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि संसद में प्रधानमंत्री की उपस्थिति केवल 2 प्रतिशत है। उनका कहना था कि लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंच संसद है, लेकिन वहां भी प्रधानमंत्री को शायद ही देखा जाता है।
Raftaar Media | सच के साथ