logo

बगहा से जहां पूर्व सभापति जरीना खातुन व वार्ड पार्षद सबिना खातुन ने हजारों रोजेदारों के बीच वस्त्र का वितरण, कपड़े पाकर खिले चेहरे

 बगहा / मोहम्मद इम्तियाज:रमजान के पाक महीने में ईद के मौके पर हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर परिषद की पूर्व सभापति जरीना खातून द्वारा गरीब और जरूरतमंद रोजेदारों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस अवसर पर उनके पति सह अधिवक्ता फिरोज आलम और वार्ड पार्षद 24 सबीना खातून की मौजूदगी में सैकड़ों गरीब, मजलूम और जरूरतमंद रोजेदारों को कपड़े दिए गए। कपड़े पाकर रोजेदारों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए दिल से दुआएं भी दीं।
इस मौके पर अधिवक्ता फिरोज आलम ने बताया कि यह परंपरा उनके पिता मरहूम शफीक आलम द्वारा करीब 20 वर्ष पहले शुरू की गई थी, जिसे आज भी उसी भावना के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे, दया और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। इसी भावना के तहत हर साल ईद के अवसर पर वस्त्र वितरण किया जाता है, ताकि गरीब और रोजेदार लोग भी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी ईद का त्योहार मना सकें।
उन्होंने बताया कि वस्त्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और यह ईद से पहले तक लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर वार्ड 27 प्रतिनिधि मोबिन अंसारी, मो. तैयब, मो. माईनुद्दीन आलम, मो. अफरोज आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS