logo

किसानों की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी और सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने का काम किया जाएगा :विकास राजपूत

 

 

दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद में किसानों की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी और सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने का काम किया जाएगा।
फर्रुखाबाद में  आलू मंडी में किसानों को आलू का उचित मूल्य नहीं मिल पाने से किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मंडी में आलू के भाव बेहद कम होने के कारण कई किसान अपना आलू वापस घर ले जाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ किसान आलू को वहीं फेंककर लौट रहे हैं।
किसानों का कहना है कि आलू की लागत बढ़ती जा रही है लेकिन मंडी में दाम इतने कम मिल रहे हैं कि खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर भारी असर पड़ रहा है।
किसानों की इस समस्या को लेकर जब भाजपा नेता विकास राजपूत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या गंभीर है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए और इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी और सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने का काम किया जाएगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS