logo

फरीदाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए लोगों को नहीं मिल रहे हैं , लाइन में लगे हुए लोगों के सिलेंडर हो रहे हैं चोरी

 जहां एक तरफ गैस सिलेंडर को लेकर फरीदाबाद जिला प्रशासन लगातार दावे कर रहा है की गैस की कोई कमी नहीं है वही फरीदाबाद जिले में तमाम गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही हैं और लंबी लाइनों में घंटों लगने के बावजूद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और एजेंसी कर्मी पर्ची काटकर कल सिलेंडर देने की बात कही जा रही है वही लाइनों में लगे हुए कई लोगों के सिलेंडर चोरी होने के मामले भी सामने आ रहे हैं । जिस पर एक पीड़ित ने पीसीआर 112 को सूचना दे दी ।

यह नजारा फरीदाबाद के बाटा चौक के निकट AC नगर का है जहां लोग सुबह 6:00 बजे से ही लंबी लाइनों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगे हुए थे घंटों लाइनों में लगने के बावजूद एजेंसी कर्मियों ने उन्हें आज सिलेंडर नहीं दिया और कल आने के लिए कहा लोगों का कहना था कि वह अपने काम धंधे छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन में लगे हुए हैं और उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा ओर कल आने के लिए कहा गया है वही एक पीड़ित ने बताया कि वह सुबह पर्ची कटवाने के लिए जब लाइन बदलकर एजेंसी कमी के पास गया तो मौका पाकर चोरों ने उसके घर के दो सिलेंडर चोरी कर लिए इसके अलावा एक दो और लोगों के सिलेंडर चोरी हुए हैं जो परेशान होकर अपने घर लौट गए लेकिन इस बात की सूचना उसने पुलिस को दे दी है और अब वह चाहता है कि उसके चोरी हुए सिलेंडर ऑन को पुलिस वापस दिलवाएं।

बाइट । गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता व जिनके सिलेंडर चोरी हुए है।

वी ओ। वही एजेंसी के कर्मी ने बताया की सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उसने अपनी बात लोगों के ऊपर डालते हुए कहा कि लोग ही अवस्थित होकर लाइन तोड़-तोड़ कर आगे आ रहे थे जिसके कारण उन्होंने उन्हें सिलेंडर देने से इनकार कर दिया और कल आने के लिए कहा

 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS