logo

मैथान में डीवीसी की ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक, वर्ष 2025–26 की विकास योजनाओं पर हुआ विचार-विमर्श

 

 

जामताड़ा / दिनबंधु राउत:जामताड़ा दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के सीएसआर कार्यालय मैथान में ग्राम विकास सलाहकार समिति (वीडीएसी) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में वर्ष 2025–26 के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। बैठक की अध्यक्षता सीएसआर के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीवीसी अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आसपास के गांवों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को विस्तार से रखा। साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर सुझाव भी दिए गए, ताकि गांवों के विकास को गति मिल सके।इस अवसर पर मैथन के एई साहब, मुखिया देवीसन हांसदा, शिवधन हांसदा, पार्वती सोरेन, मारकोनी हेम्ब्रम, उत्पल चक्रवर्ती, परिमल मरांडी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। अंत में समिति के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि डीवीसी के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दिया जाएगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS