logo

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू: राज्यपाल के अभिभाषण से हुई सत्र की शुरुआत… 12 मार्च को पेश किया जाएगा 2025-26 का बजट

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से यानी आज शुरू हुआ जो कि 24 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 15 दिन होंगे जिसमें 9 बैठकें आयोजित की जाएंगी और 15 दिनों के इस सत्र में 5 दिन छुट्टी रहेगी। इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण से हुई।राज्यपाल अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों और आगामी 1 वर्ष की कार्ययोजना का खाका सदन के सामने रखा हैं।

राज्यपाल ने अपने भाषण में नदियों को जोड़ने की योजना नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र किया। इस परियोजना से राज्य के जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा और जल संकट कम होगा। बजट सत्र में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सरकार के कामों की रिपोर्ट दी उन्होंने बताया कि सरकार ने क्या-क्या किया है। साथ ही आगे क्या करने वाली है इसका भी खाका पेश किया।  

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • 11 मार्च: आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा और प्रश्नकाल के बाद दूसरा सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा।
  • 12 मार्च: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26  का मुख्य बजट पेश किया जाएगा।
  • 14 मार्च: होली की छुट्टी रहेगी।
  • 19 मार्च: रंगपंचमी की छुट्टी रहेगी।
  • 21 मार्च: बजट पर चर्चा कराकर इसे पारित किया जाएगा।

बजट का आकार

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट लगभग 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली चार जातियों - गरीब किसान महिला एवं युवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

(डेस्क से आयुषिका वर्मा की रिपोर्ट)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS