logo

झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

 

रांची :होली का त्यौहार  आम से लेकर खास सभी के बीच उत्साह और उमंग लेकर आता है। होली का खुमार झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी देखने को मिली। शुक्रवार को बजट सत्र के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री और रवींद्रनाथ महतो के साथ पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने फूलों की होली खेली।

*विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली*
होली मिलन समारोह में  रबीन्द्र नाथ महतो, अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा तथा हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड ने मंत्रीगणों एवं विधायकगणों के साथ फूलों की होली खेली। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विधानसभा परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक ढंग से होली का उत्सव मनाया।

*मुख्यमंत्री ने दी राज्यवासियों को शुभकामनाएं*
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द सद्भाव का पर्व है।उन्होंने लोगों से अपील की कि इस त्योहार को उमंग, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS