बैंडेल केला बाज़ार में भीषण आग, इलाके में दहशत
हुगली के बैंडेल केला बाज़ार में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक्साइड विभाग की एक स्क्रैप गाड़ी से आग की शुरुआत हुई। देखते ही देखते आग ने बाज़ार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता लगातार बढ़ने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। धधकती लपटों के कारण बाज़ार की कई दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। इस अग्निकांड में कितने नुकसान हुआ है, इसका अभी तक स्पष्ट आकलन नहीं हो पाया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने तक इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। खबर मिलने के बाद घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच आग बुझाने में लगी हुई है
Raftaar Media | सच के साथ