logo

चित्तरंजन रेलवेमेंस कांग्रेस ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

 


मिहिजाम से/ दिनेश; चित्तरंजन रेलवेमेंस कांग्रेस ने सीएलडब्ल्यू में रेलकर्मियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यूनियन के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मेहनत से सीएलडब्ल्यू ने लोकोमोटिव उत्पादन में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन कई बुनियादी मुद्दे अब भी समाधान की प्रतीक्षा में हैं।ज्ञापन में उत्पादन इकाई को पीओएच कार्य से अलग रखने, रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली, कार्यशाला में तीन शिफ्ट बहाल करने और प्रोत्साहन योजना में संशोधन की मांग की गई। इसके अलावा ओवरटाइम भुगतान पर लगी सीमा समाप्त करने, आपसी स्थानांतरण प्रक्रिया पुनः शुरू करने और चुनाव ड्यूटी के लिए पारदर्शी रोटेशन प्रणाली बनाने का भी आग्रह किया गया। यूनियन ने आशा जताई कि प्रशासन सकारात्मक पहल कर कर्मचारियों का मनोबल मजबूत करेगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS