डॉ विभूति सिंह/भागलपुर

पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 4 अगस्त को बिहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकबाजपुर दियारा में निरंजन सिंह के बासा में अवैध रूप से देशी हथियारों का निर्माण और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद STF के साथ मिलकर एक विशेष टीम का गठन कर छापामारी की गई।छापामारी के दौरान पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के उपकरण और निर्मित पिस्तौल बरामद किए गए। मौके से पुलिस ने निर्मित लोहे का देशी पिस्तौल - 11 पीस,अर्धनिर्मित देशी पिस्तौल -04 पीस,पिस्तौल का मैगजीन - 16 पीस,पीतल/लोहे का गोली -02 पीस,लोहे का रेती - 33 पीस, और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद किया है।वहीं पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले 4 कारीगरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों की पहचान मो0 छेदी पिता-मो0 मोकिम, सा0-वरदह मिर्जापुर, थाना-मुफस्सिल, जिला-मुंगेर ,मो0 ओबेद पिता-मो0 सुशील, सा0-वरदह मिर्जापुर, थाना-मुफस्सिल, जिला-मुंगेर  
मो0 फैजाज पिता-मो0 अब्दुल अजीज, सा0-वरदह मिर्जापुर, थाना-मुफस्सिल, जिला-मुंगेर पप्पू मंडल उर्फ प्रभात कुमार पिता-तनिकलाल मंडल, सा0-दिलदारपुर, थाना-ललमटिया, जिला-भागलपुर के रूप में की गई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो0 फैजाज का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना मुंगेर में आर्म्स एक्ट के 2 मामले पहले से दर्ज हैं।इस संबंध में बिहपुर थाना कांड सं0-207/26 धारा-25(1-ए)/25(1-AA)/25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य 2 नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।नवगछिया पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।