मोतिहारी बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
मोतिहारी बार एसोसिएशन के कैफ़ी हॉल में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं “राष्ट्र के नाम मध्यस्थता कार्यक्रम 2.0” को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता कार्यक्रम न्यायिक प्रणाली का सशक्त विकल्प है, जिसके माध्यम से लंबित वादों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है।
महासचिव श्री राजीव कुमार द्विवेदी ने अधिवक्ताओं की व्यावहारिक समस्याओं, न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक मुद्दों को विस्तार से बैठक में रखा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री शेषनाथ कुंवर ने नकल (कॉपी) प्राप्ति में हो रही विलंब की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने कार्यक्रमों की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
Raftaar Media | सच के साथ