logo

जुगनू आलम फिर बने बगहा नगर जदयू अध्यक्ष

 बगहा / मोहम्मद इम्तियाज :बगहा नगर में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए औपचारिक चुनाव में एक बार फिर जुगनू आलम ने बाजी मार ली। पूरे दिन चली गहमा-गहमी और अटकलों के बीच देर शाम परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी, रविवार को बगहा एक प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों—वर्तमान नगर अध्यक्ष जुगनू आलम और इंद्रसेन पांडे—ने नामांकन दाखिल किया था। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की भीड़ कार्यालय परिसर में जुटने लगी। शाम 4 बजे तक चले मतदान में लगभग 300 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान समाप्ति के बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें जुगनू आलम को 215 मत प्राप्त हुए, जबकि इंद्रसेन पांडे को 114 मत मिले। इस तरह जुगनू आलम ने 101 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार बगहा नगर जदयू अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जुगनू आलम को फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जुगनू आलम ने जीत के बाद सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, अखिलेश कुमार, अशोक पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे दिन चले चुनावी माहौल के बाद देर शाम स्थिति स्पष्ट होने पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS