गिरिडीह/झारखंड:पचम्बा थाना क्षेत्र के हंडाडीह सुंदरटांड़ के रहने वाले गिरधारी यादव ने पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को एक आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित परिवार ने आवेदन के माध्यम से प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है। दिए गए आवेदन के माध्यम से गिरधारी यादव ने कहा कि 13 मई की शाम प्रवीण यादव, कैलेंडर खान, विनोद राम, किशुन यादव, शहदेव यादव, मीतन महतो, राहुल यादव ने डंडा-फरशा लेकर मेरे घर में घूस गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में मेरी मां की मौत हो गई। इस मामले को लेकर पचम्बा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई। परंतु अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। इतना ही नहीं हत्या में शामिल लोग बार-बार परिवार के अन्य सदस्यों को धमकी भी दे रहे हैं। दिए गए आवेदन में गिरधारी यादव ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।