logo

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में "जल महोत्सव पखवाड़ा" का आयोजन

 

रतिया (सुनील सम्भ्रवाल): स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में "जल महोत्सव पखवाड़ा" के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल की महत्ता और उसके वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान खंड संयोजक कुलदीप सिंह और पृथ्वी पाल ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। गिरते भू-जल स्तर को बचाने के लिए वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) की आवश्यकता है I पीने योग्य शुद्ध जल की पहचान और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके। जल में मौजूद विभिन्न रासायनिक तत्वों की संतुलित मात्रा और स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव की जानकारी।

 विद्यार्थियों को 'जल रक्षक' के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री नंद किशोर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसका संचयन आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने जल बचाने की शपथ भी ली।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS