अजीत कुमार / दिल्ली

संत रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी की पावन धरती की मिट्टी को कलश में लेकर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा। 29 जुलाई को वाराणसी से रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल का रास्ते में भव्य स्वागत किया गया।

प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद कलश को दिल्ली लाया गया, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, योगेंद्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम सहित कई नेताओं की मौजूदगी में करोल बाग स्थित संत रविदास मंदिर में विधि-विधान के साथ पावन मिट्टी से भरे कलश की स्थापना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सम्मान भी किया गया।

नेताओं ने संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वाराणसी से लाई गई पावन मिट्टी के कलश की मंदिर में स्थापना को संत रविदास की जन्मभूमि और दिल्ली के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रतीक के रूप में देखा गया।