logo

मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘NCACE’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

 

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण: Motihari College of Engineering के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन “NCACE – National Conference on Advances in Civil Engineering” का भव्य उद्घाटन आज कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, तकनीकी नवाचार और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर विचार-विमर्श के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

इस सम्मेलन के चेयरमैन Dr. Niraj Kumar, Anil Kumar तथा Chhotu Kumar हैं, जिनके मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सौरभ जोरवाल (IAS ) जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, विशिष्ट अतिथि Prof. (Dr.) Sanjay Srivastava, सम्मेलन के चेयरपर्सन, तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सभी प्राध्यापकगणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संबोधन कॉलेज के प्राचार्य Dr. Navneet Kumar ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय सम्मेलन शोध, अध्ययन और व्यावहारिक अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन नए नवाचारों और शोध आधारित समाधानों के माध्यम से भविष्य में निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) संजय श्रीवास्तव, कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी ने अपने संबोधन में कॉलेज प्रशासन और सिविल इंजीनियरिंग विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब देश में तेजी से आधारभूत संरचना का विकास हो रहा है, तब इस प्रकार के सम्मेलन नई तकनीकों, शोध और विचारों को साझा करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को निरंतर अध्ययन और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता, नवाचारपूर्ण सोच और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग विभाग और कॉलेज प्रशासन को इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में लगातार सीखना और नई तकनीकों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे देश के आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सभी प्राध्यापकगण  एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री उपस्थित रहे, जिनमें Ashish Kumar Pathak, Md. Arman Ali, Ghausul Azam Ansari, Anil Kumar  तथा Sushant Kumar सहित अन्य शिक्षकगणों ने भी सम्मेलन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह राष्ट्रीय सम्मेलन सिविल इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुति, तकनीकी चर्चा और नवाचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के माध्यम से नई तकनीकों और आधुनिक निर्माण पद्धतियों पर विचार-विमर्श कर भविष्य के लिए उपयोगी समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS