logo

फतेहगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद फतेहगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेएनवी रोड फतेहगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा उपस्थित महिलाओं ने ओम शांति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर सिखलाई सेंटर फतेहगढ़ के कमांडेंट मनीष जैन की धर्मपत्नी बहन अंबिका जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला जज की पत्नी सुमन लता जी तथा सिखलाई सेंटर के डिप्टी कमांडेंट की धर्मपत्नी अस्मिता जैन जी भी मौजूद रहीं।
इसके अलावा कायमगंज की वरिष्ठ समाज सेविका मिथिलेश अग्रवाल जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में सुमन राठौर के साथ भाजपा की 4–5 महिला सदस्य भी उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका, सम्मान और सशक्तिकरण पर चर्चा की और एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। अंत में कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS