नि:शुल्क कान जांच शिविर में 55 लोगों ने कराई जांच
गोवर्धन रजक/ धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच, सरायढेला शाखा द्वारा सोमवार को सरायढेला स्थित शांतिनिकेतन कॉलोनी के शिव शक्ति अपार्टमेंट में एक दिवसीय नि:शुल्क कान जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इनसोनो हियरिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Insono Hearing Solutions Pvt. Ltd.) के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 55 लोगों ने अपनी जांच कराई।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने लोगों के सुनने की क्षमता की जांच की और कान से संबंधित बीमारियों पर उचित परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों के कान की सफाई (ईयर वैक्स रिमूवल) की सुविधा भी प्रदान की गई।
मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाला ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण केजरीवाल, निकिल, नेहा, नीलिमा और प्रिया अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Raftaar Media | सच के साथ