logo

गोसाईंगंज विधानसभा प्रतियासी डॉ सर्वेश वर्मा ने अपने क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सप्ताह के अवसर पर एक विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे हज़ारो का हुज़ूम उमड़ा

 

 

आजम/अयोध्या के गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सप्ताह के अवसर पर एक विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहाँ डॉ. सर्वेश वर्मा ने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिसके चलते रामपुर भगन अयोध्या मार्ग और गोसाईगंज बाजार में गाड़ियों के काफिले से लंबा जाम लग गया, और पूरे क्षेत्र में डॉ. सर्वेश वर्मा की चर्चा बनी रही। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता व गोसाईगंज विधानसभा के प्रतियासी डॉ. सर्वेश वर्मा ने गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया। यह भव्य युवा सम्मेलन गोसाईंगंज के राजापुर सरैया स्थित पार्वती गर्ल्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (महाविद्यालय) के खेल मैदान में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ, डॉ. डी. एम. कटियार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ, शशांक वर्मा ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में श्री विमल कटियार और डॉ. कुलदीप डोंगर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने आए हुए अतिथियों को माला, शॉल और छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर सर्वेश वर्मा को कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. सर्वेश वर्मा ने बताया कि यह आयोजन कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाने का संदेश देना था। सम्मेलन में समाज की 11 बेटियों को मंच पर सम्मानित भी किया गया। डॉ. सर्वेश वर्मा ने गोसाईंगंज विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जो कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण था।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS