logo

निजी स्कूली वाहन बच्चों की जान से कर रहे है खिलवाड़ QH इंटर कॉलेज के पास नियमों का उल्लंघन, प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

 

कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा में QH इंटर कॉलेज के स्कूली बच्चों को असुरक्षित ढंग से ईरिक्शा ब अन्य वाहनों में से असुरक्षित तरीके ले जाया जा रहा है। क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन के बाहर लटकाकर ले जाने से उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
यह मामला मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। वाहनों में बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाया जा रहा है जब बिना स्कूली परमिट के स्कूल मै कई वाहन भी चल रहे है और कई बच्चे वाहन के पिछले हिस्से पर लटके हुए देखे गए हैं। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
इन डग्गामार वाहनों में अक्सर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। इनमें स्कूल बसों के लिए निर्धारित पीले रंग, सुरक्षा जाली और आपातकालीन द्वार जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी नहीं होते हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा बना रहता है।
प्रशासन द्वारा केवल कागजी कार्रवाई या दिखावटी चेकिंग अभियान चलाने से जमीनी हकीकत कस्बा गंजडुंडवारा कुछ और ही बयां कर रहा है   ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS