बोकारो :झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा-बोकारो के कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष के अध्यक्षता में पूरे प्रदेश एसोसिएशन की टीम के साथ आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा के पश्चात पुलिस कर्मियों के समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर निराकरण कराया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कई समस्याओं से हमारा जवान जूझ रहे हैं, राज्य में पुलिस बलों की कमी के बावयुद सुरक्षा में हमारे जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा इनके समस्याओं का समाधान कराने के लिए हम सरकार और प्राधिकार दोनों को अवगत कराने का काम करूंगा।उक्त बैठक में झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह, प्रांतीय महामंत्री रमेश उरांव, उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो, संयुक्त मंत्री उपेन्द्र नाथ मिश्रा, सहायक महामंत्री निर्भय राज एवं झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा बोकारो के अध्यक्ष संजीत कुमार महतो, उपाध्यक्ष प्रफुल किंड , सचिव सुभाष चन्द्र ,कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, संयुक्त मंत्री राजेंद्र राम उपस्थित रहे।