बुलंदशहर में मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित
पवनेश कौशिक व्यूरो /बुलंदशहर : बुलंदशहर में मेगा विधिक सहायता शिविर आयोजित जिसमे प्रशासन और जिला जज द्वारा एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला जज संजय सिंह ने किया। जिला जज ने कहा कि देश का विकास किसानों की संपन्नता से ही संभव है।शिविर में जिलेभर के विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इनमें बैंक, बिजली विभाग, पुलिस, कृषि, शिक्षा और वन विभाग शामिल थे। जिला जज ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों के उत्थान के लिए अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है। जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव ने बताया कि जिला जज संजय सिंह ने मूंग मिनीकिट, सोलर प्रमाण पत्र और संबंधित यंत्रों की चाबियों का वितरण किया। इसके अतिरिक्त, बैंक और बिजली विभाग से संबंधित कई लंबित मामलों का भी निपटारा किया गया। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने जानकारी दी कि शिविर में लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवादों को भी दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाया गया।
Raftaar Media | सच के साथ