logo

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस के क्या बढ़ेंगे दाम? कितना बचा है स्टॉक सरकार ने बताया?

 

 

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति को लेकर दुनिया भर में तेल बाजार पर असर की चर्चा हो रही है। भारत में भी यह आशंका जताई जा रही थी कि इस संघर्ष का प्रभाव पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों (Fuel Price) पर पड़ सकता है। साथ ही देश में इनके स्टॉक (Energy Stock) को लेकर भी चिंता जताई जा रही थी।

हालांकि अब सरकार की ओर से राहत भरी जानकारी सामने आई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत की ऊर्जा भंडारण स्थिति (Energy Stock Position) पहले की तुलना में बेहतर हो रही है। लगातार हालात में सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे सरकार का भरोसा भी बढ़ा है।

अधिकारियों का कहना है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति (Energy Supply) और भंडारण (Fuel Reserve) की स्थिति मजबूत है। इसलिए फिलहाल पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता (Fuel Availability) को लेकर किसी तरह की बड़ी चिंता नहीं है।

सूत्रों के अनुसार सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) और मिडिल ईस्ट के हालात पर नजर बनाए हुए है। साथ ही जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक आपूर्ति (Alternative Supply) के जरिए देश में ईंधन की सप्लाई बनाए रखने की तैयारी भी की गई है।

सरकारी अधिकारियों का मानना है कि मजबूत स्टॉक और बेहतर प्रबंधन (Energy Management) के कारण भारत फिलहाल इस वैश्विक तनाव के असर से काफी हद तक सुरक्षित है।


 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS