logo

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

थाना नगर ,बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर   न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थाना नगर पुलिस लगातार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जिसके 
क्रम में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बसहवा निवासी संजय चौरसिया और बैजनाथ चौरसिया, कोठवा भरत पुर निवासी प्रदीप कुमार तथा सोमनाथ और भुअर निवासी गप्पू शामिल हैं। सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे, जिन पर मारपीट, गाली गलौज 
धमकी और अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे दर्ज थे।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा, उपनिरीक्षक रामसजन और कांस्टेबल राजपूत रजत सिंह शामिल रहे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS