रफ्तार संवाददाता/गिरिडीह: शहर में बढ़ती जाम की समस्या से हर आम व खास परेशान है। जाम में फंसे लोगों को गंतब्य तक पहुंचने के लिए घंटों परेशान होना पड़ रहा है। बेतरतीब पार्किंग और सड़कों के अतिक्रमण के कारण यह समस्या विकराल रूप ले लिया है। इसी समस्या से निजात को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा ने अपने कार्यालय कक्ष में आपात बैठक की। बैठक में ट्रेफिक डीएसपी कौशर अली, उप महापौर सुमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रशांत लायक समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारीगण शामिल थे। इस दौरान शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात को लेकर विचार विमर्श किया गया। पार्किंग व्यवस्था में सुधार व मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने पर भी बातचीत की गई। उम्मीद जताया गया कि जल्द ही शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।