logo

रामगढ़ जिला के रांची रोड स्थित एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। फायर बिग्रेड के द्वारा पाया गया आग पर काबू

 आशीष कुमार मुखर्जी /रामगढ़: रामगढ़ के  जिले के राँची रोड स्थित नानक एनक्लेव अपार्टमेंट जो क्षेत्र का व्यस्तम क्षेत्र है  उस अपार्टमेंट शनिवार की दोपहर अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कुजू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायरबिग्रेड  की टीम ने आग पर काबू पा लिया । राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, समय रहते लोग अपार्टमेंट से बाहर निकलने में सफल रहे।
अपार्टमेंट के मालिक बलजीत सिंह बेदी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन नुकसान काफी होने की आशंका है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है कि क्या यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS