अध्यक्ष प्रत्याशी को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस
राजधनवार(गिरिडीह): धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी दयानंद कुमार को निर्वाची पदाधिकारी ने आचार संहिता उल्लंघन का नोटिश भेजा है। आरोप है कि श्री कुमार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए चूड़ियां सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रत्येक माह पांच-पांच सौ रुपये देने की घोषणा करते हुए पम्पलेट का वितरण किया है। हालांकि प्रत्याशी दयानंद कुमार का कहना है कि ये योजना उनके घोषणा पत्र का हिस्सा है। बहरहाल निर्वाची पदाधिकारी ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है, की क्यों न उनपर आचार संहिता उल्लंघन की कार्यवाई की जाए।
Raftaar Media | सच के साथ