logo

राशन वितरण में गड़बड़ी पर सख्त चेतावनी

खलारी : पवन गुप्ता: खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्याम जी महतो ने प्रखंड के सभी राशन डीलरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि राशन वितरण के समय लाभुकों का अंगूठा उसी दिन लिया जाए, जिस दिन वास्तविक रूप से राशन दिया जा रहा हो।

उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले अंगूठा लेकर बाद में राशन देना पूरी तरह गलत है और यह लाभुकों के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। इस तरह की किसी भी शिकायत पर संबंधित राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जितना राशन लाभुकों का है उसे उतना ही मिले अगर इसमें 2 किलो या 3 किलो की कटौती करता है ये सब त्रुटि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एक तरफ से अंगूठा लगाए साथ ही साथ राशन का वितरण करें अन्यथा

श्याम जी महतो ने इस प्रकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीबों और जरूरतमंदों के हक के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सभी राशन डीलरों से पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS