द संत थॉमस पब्लिक स्कूल का सरिया में हुआ उद्घाटन
सरिया/गिरिडीह:रविवार को सरिया स्थित कलाली रोड में द संत थॉमस पब्लिक स्कूल का उद्घाटन बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने फीता काट कर वा दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण हथियार है जिसके बदौलत विद्यार्थी किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं इन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूल विद्यार्थियों के जीवन का आधारशिला होता है एक निपुण शिक्षक विद्यार्थी के भविष्य तय करते है इन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सिलेब्स आधारित शिक्षा जरूरी तो है परंतु बढ़िया करिकुलम के साथ, विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़े ताकि विद्यार्थियों में बौद्धिक ज्ञान का निखार हो कहा कि शिक्षक शिक्षा का दीप जलाने का कार्य करें जिसके रौशनी में बच्चे पढ़ाई कर जीवन में सफलता पाए इन्होंने विद्यालय के निदेशक को शुभकामनाएं दी।
वहीं विद्यालय के निदेशक रुकेश कुमार ने कहा कि मेरे विद्यालय का खोलने का मुख्य उद्देश्य है सरिया में शिक्षा का माहौल बनाना जहां एक ही यार्ड में विद्यार्थियों को पढ़ाई से लेकर खेल कूद का व्यवस्था कराना इन्होंने कहा कि लोगों का सहयोग रहा तो आने वाले समय में सरिया शिक्षा हब से जाना जाएगा।
रुकेश ने कहा कि असहाय बच्चे भी हमारे विद्यालय में पढ़ेंगे वैसे लोगों को मेरी संस्था सहयोग भी करेगी
वहीं इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी,सरिया जिप सदस्य अनूप पांडेय,वार्ड सदस्य सुशील मंडल,कल्पना कुमारी ने लोगों को संबोधित किया ।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
Raftaar Media | सच के साथ