भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता
दिनांक 16.02.2026 को राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से घटित दुर्घटना में पूर्वी चम्पारण जिले के 7 निवासियों की मृत्यु हो गई थी,जिसमें हरसिद्धि अंचल के 5 , घोड़ासहन अंचल एवं चिरैया अंचल के 1-1 व्यक्ति शामिल थे। माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के निकटतम आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान की घोषणा की गई थी।इसी आलोक में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल पूर्वी चम्पारण के निदेशानुसार आज सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार द्वारा हरसिद्धि अंचल के मृतकों के निकटतम परिजनों नीतू देवी, मीना कुमारी, सेमा देवी, रीता देवी और पिंदा देवी, घोड़ासहन अंचल के देवंती देवी और चिरैया अंचल के शिवजी पासवान को 2-2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन के सहयोग से सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाया गया था और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की गई हैं! किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद पूर्वी चम्पारण के दूरभाष नंबर 06252-242418 पर संपर्क करें।
Raftaar Media | सच के साथ