पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन
मोतिहारी / ओमप्रकाश तिवारी - डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग बिहार पटना द्वारा आत्म निर्भर बिहार के सात निश्चय -02 बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु आधारभूत व्यवस्थाओं के तहत राजकीय पशु चिकित्सालय मोतिहारी के सौजन्य से नगर निगम क्षेत्र, मोतिहारी के वार्ड संख्या –01 के चैलाहाँ बाबु टोला में पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन डॉo अतुल कुमार श्रीवास्तव, पशु शल्य चिकित्सक मोतिहारी, डॉo शम्भू शरण, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी लखौरा एवं डॉo ब्रज किशोर शर्मा, पशु चिकित्सक एम. भी० यू, मोतिहारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पशु शल्य चिकित्सक डॉ0 अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पशु बाँझपन रोग से बचाव के लिए विशेष रूप से पशुपालको को जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान पशुओं में होने वाले बांझपन के कारणों में पशुपालकों को मदचक्र की जानकारी नहीं होना, कुपोषण, संक्रमण, जन्मजात दोष, प्रबंधन त्रुटियां, हार्मोन असंतुलन आदि की समस्या रहती है। इसे दूर करके ही पशुपालन लाभकारी बनेगा। ताकि, पशु उत्पादकता को बढ़ाने में मदद मिल सके।
इस मौके पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया। इस शिविर के सफल संचालन में डॉo अतुल कुमार श्रीवास्तव, पश शल्य चिकित्सक, मोतिहारी, डॉo शम्भू शरण, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी लखौरा, डॉo ब्रज किशोर शर्मा, पशु चिकित्सक एम. भी० यू, मोतिहारी एवं श्री राज कुमार गुप्ता, पशुधन सहायक की सहभागिता रही। इस मौके पर पशुपालक, ग्रामीण और क्षेत्रीय प्रतिनिधि और महिलाएं भी उपस्थित रही।
Raftaar Media | सच के साथ