अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोतिहारी में कार्यक्रम आयोजित
मोतिहारी में आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "जीविका" के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के जिला पदाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त डा० प्रदीप कुमार सिंह एवं जीविका समूह की दीदियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित महिलाओं को शुभकामनायें देते हुए अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्य एवं महत्त्व पर चर्चा किया।
इस अवसर पर कई जीविका दीदियों ने अपने जीवन में विकास के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि जीविका समूह से जुड़ कर एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किस प्रकार आज वो अपने परिवार के साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढती जा रही हैं।
इस कार्यक्रम में कई जीविका दीदियों को उनके द्वारा किये गए विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीविका के अधिकारी श्रीमती रीना कुमारी ने किया।
Raftaar Media | सच के साथ